राजकीय उच्च पाठशाला धगेड़ा में वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में शंखनाद मीडिया और सामाजिक संगठन के राज्य अध्यक्ष ललित शर्मा जी रहे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्य अध्यापिका सीता ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। तत्पश्चात, उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। अंत में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।