बनेठी-बागथन-राजगढ़ सड़क पर बनेठी पास सड़क के किनारे पड़ा मलबा वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। मलबे के चलते सड़क बिल्कुल संकरी हो गई है। यहां से बड़े वाहनों का निकलना मुश्किलों भरा रहा है। वहीं छोटे वाहन भी यहां पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों कई मर्तबा लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों से मलबे को हटाने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे हटाया नहीं गया है। बरसात के बाद यह मलबा सड़क के किनारे पड़ा है।