फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लेफ्टिनेंट अविनाश चौहान का घर पहुंचने पर भव्य स्वागत

अंकेश डोगरा Updated Sun, 16 Mar 2025 03:06 PM IST

गिरिपार के आंजभोज क्षेत्र के सुनोग गांव के सेना में लेफ्टिनेंट अविनाश चौहान का उनके पैतृक गांव सुनोग में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। परिजनों और ग्रामीणों की ओर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। दरअसल, अविनाश का नाम जनवरी 2024 में यूपीएससी सीडीएस 1 ओटीए परीक्षा में मेरिट लिस्ट में घोषित हुआ था। इसके बाद अप्रैल 2024 में उन्हें ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। वहां पर ट्रेनिंग पूरी करने के बाद रविवार को अविनाश अपने पैतृक गांव सुनोग पहुंचे। रविवार को पिता केहर सिंह, माता रितु चौहान, ताऊ गुलाब सिंह, मित्र सिंह ने समस्त ग्रामवासियों के आंज भोज की जनता उनका स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल, नगाड़ों व फूल मालाएं पहनाकर जवान का इस्तकबाल कया गया। इस अवसर पर लोगों द्वारा रासा व नाटियां भी लगाई गईं, जिसमें अविनाश भी शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें