ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में इस वर्ष 341वां होला मोहल्ला धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब समिति के महासचिव हरप्रीत सिंह रतन, हरभजन सिंह व जागीर सिंह समेत प्रबंधक कमेटी सदस्यों ने बताया कि होला मोहल्ला पर 341वां होला मोहल्ला मेला 11 मार्च से लेकर 15 मार्च तक मनाया जाएगा। कमेटी के उप प्रबंधक सरदार गुरमीत सिंह ने बताया कि 11 मार्च को अखंड पाठ साहिब व कीर्तन दरबार होगा। 13 मार्च को भव्य नगर कीर्तन बद्रीपुर तक निकलेगा। 14 मार्च को पूर्णिमा के मौके पर शाम को कवि दरबार सजेगा व 15 मार्च को पूरे दिन निशान साहिब की सेवा के साथ समापन होगा।