सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को जन औषधि दिवस मनाया गया। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नाहन में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष पूरे देश में 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका लक्ष्य लोगों को सस्ते मूल्य पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध करवाना हैं। उन्होंने कहा कि 30 से 50 फीसदी तक सस्ती दवाइयां लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं।