फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं नागरिक कल्याण समिति के चुनाव आयोजित

अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 May 2025 04:25 PM IST

जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं नागरिक कल्याण समिति की विशेष बैठक नाहन में निजी होटल के सभागार में हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोज शर्मा ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सबसे पहले पहलगाम में शहीद हुए निर्दोष यात्रियों और जिला सिरमौर के दिवंगत पेंशनर्स की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद वर्तमान अध्यक्ष राम स्वरूप चौहान और महासचिव आरपीएस ठाकुर ने विगत वर्षों की कार्यवाही से अवगत करवाया और लेखा जोखा सदन के समक्ष रखा गया। उसके बाद अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए प्रो. बलबीर सिंह चौहान और विनोज शर्मा को अधिकृत किया। चुनाव में सर्व सम्मति से नये पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें प्रधान पद के लिए ओमलाल चौहान, वरिष्ठ उपप्रधान के लिए गुरदयाल सिंह पंवार, महासचिव के लिए प्रीतम सिंह चौहान और कोषाध्यक्ष के लिए हरिमोहन कश्यप का चयन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष राम स्वरूप चौहान को संघ का पैटर्न इन चीफ नियुक्त किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पेंशनर्स की लंबित मांगों को मनवाने का संकल्प लिया। सर्व सम्मति से नव नियुक्त अध्यक्ष को जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यों को मनोनीत करने के लिए अधिकृत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ओम लाल चौहान ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही कर लिया जाएगा। बैठक में जिला सिरमौर के सभी खंडों और स्थानीय क्षेत्र से आए 150 पेंशनर्स ने भाग लिया। नव नियुक्त पदाधिकारियों की बैठक 18 मई दिन रविवार को सांयकाल 3 बजे शाही मिष्ठान भंडार में आयोजित की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें