फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू में ब्रह्माकुमारीज ने नवदशकोत्सव का किया आयोजन

Krishan Singh Updated Wed, 11 Feb 2026 04:49 PM IST

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ददाहू शाखा ने बुधवार को 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएचओ रेणुका प्रियंका चौहान ने दीप प्रज्वलित व शिव ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्रह्माकुमारी बहन बीके रमा दीदी ने कहा कि शिव जयंती आत्मिक जागृति का पर्व है। परमात्मा शिव हमें शांति, पवित्रता और सकारात्मक जीवन मूल्यों का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने शिवरात्रि के आध्यात्मिक महत्त्व को समझाते हुए कहा कि शिव परमपिता के धरा पर आने से नारी शिव शक्ति बन जाती है। इस मौके पर महिला आरक्षी किरण, ब्रह्मकुमारी बहन प्रियंका दीदी, ईश्वरी बहन, नीलम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें