फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: 54 स्वयंसेवियों ने संवारा बनकला स्कूल, एनएसएस शिविर में चल रहा सौंदर्यीकरण का कार्य

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत विद्यालय परिसर के रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य जोरों पर है। शिविर के चौथे दिन तक 54 स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर निर्धारित परियोजना कार्य का आधा हिस्सा पूरा कर लिया है। स्वयंसेवी विद्यालय की दीवारों को नया रंग देने के साथ परिसर की साफ-सफाई में भी जुटे हुए हैं। शिविर के दौरान विद्यालय परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वयंसेवी दीवारों के रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई का कार्य पूरे उत्साह से कर रहे हैं। श्रमदान के माध्यम से स्वयंसेवी न केवल विद्यालय की सूरत संवार रहे हैं, बल्कि स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दे रहे हैं। शिविर का आयोजन प्रधानाचार्या प्रीति तंवर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी हरदेव सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और देखरेख में 54 स्वयंसेवी पूरी लगन और अनुशासन के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। इस अभियान में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषि पाल शर्मा सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। इस शिविर का समापन पांच नवंबर को होगा। इस दौरान शिविर के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें