प्रदेश में नगर निकायों के चुनावों को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। जिला सिरमौर में नगर परिषद नाहन व पांवटा साहिब सहित नगर पंचायत राजगढ़ में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन जिला में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। इसमें नगर परिषद पांवटा साहिब से 6 व नाहन से शून्य जबकि नगर पंचायत राजगढ़ से भी 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी दी है।