फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वार्ड नंबर 13 के गोबिंदगढ़ इलाके की गलियों की नहीं ली जा रही सुध, देखें ग्राउंड रिपोर्ट

नाहन शहर के वार्ड नंबर 13 बाल्मीकि बस्ती के अंतर्गत आने वाले गोबिंदगढ़ और बाल्मीकि नगर इलाके में नियमित सफाई नहीं हो रही है। गलियों में बीच-बीच चक्के और सड़कें टूटी हुई हैं। इसके कारण लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी गोबिंदगढ़ क्षेत्र के लोग झेल रहे हैं। खस्ताहाल और अंधेरी गलियों में लोग जीवन जीने को विवश हैं। लोगों का कहना है कि जब वह बच्चे थे और स्कूल जाते थे, तब भी हालात यही थी और आज अपने खुद के बच्चे ब्याह दिए हैं, हालात तब भी ऐसे ही हैं, बल्कि अधिक बदतर हो गए हैं। लोग चुनावों में आते हैं, वादे करते हैं और वोट लेकर चलते जाते हैं। बाद में लोगों को सुविधा देने का कोई प्रयास रही करते। उनको अपने घरों में मेहमान तक लाते हुए शर्म महसूस होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें