फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रामपुर में शुरू हुआ अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच

रामपुर के पदम स्कूल में गुरुवार से अखिल भारतीय आमंत्रित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता में देशभर की आठ टीमें भाग ले रही हैं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष पर लवी मेला समिति और बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। रामपुर के पदम छात्र स्कूल में 31 अक्तूबर तक अखिल भारतीय आमंत्रित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान तहसीलदार योगेश कुमार और बीडीओ अंकुश कुमार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बांका राम भलूनी मुख्यातिथि हर्ष अमरेंद्र सिंह और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए एसोसिएशन को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष बांका राम ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से हर वर्ष लवी मेले से पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव प्रेम मेहता, सचिव ऋषि रोच, प्रेस सचिव अश्वनी शर्मा, कुलदीप ठाकुर, डीडी कश्यप, वीरेंद्र भलूनी सहित अन्य मौजूद रहे। बुशहर वॉलीबॉल एसोसिएशन के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से हर वर्ष वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जाती है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता में देशभर की आठ टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें