फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: कन्या स्कूल की छात्राओं ने समग्र शिक्षा के तहत सीखे आत्मरक्षा के गुर

अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Feb 2026 02:49 PM IST

पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हुआ। 30 जनवरी से शुरू हुए इस प्रशिक्षण शिविर में स्कूल की छठी से लेकर बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं ने भाग लिया। मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक कपिल चौहान छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में छात्राओं को जूडो, ताइक्वांडो, मुक्केबाजी और अन्य मार्शल आर्ट्स की तकनीक सिखाई गई। स्कूल की शारीरिक शिक्षा के अध्यापिका सीता ने कहा कि स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण से किसी भी छात्रा की कक्षा प्रभावित नहीं हुई। शारीरिक शिक्षा की कक्षा में ही छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण में छात्रों को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के बारे में जागरूक किया गया। सभी छात्राओं को इसका लाभ मिला। यह तकनीक छात्राओं को आगामी भविष्य में अपनी सुरक्षा करने में महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने छात्राओं से इस तरह के प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रशिक्षक कपिल चौहान ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण छात्राओं को सशक्त बनाने में उपयोगी साबित होते हैं। छात्राओं को प्रशिक्षण में सिखाएं जा रहे सभी तकनीकों को ध्यान से सीखना होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें