रामपुर के सर्किट हाउस में किसान बागवान यूनियन ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष बिहारी सेवगी ने की। बैठक में वन अधिकार अधिनियम 2006 के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि वन में रहने वाले अनुसूचित जनजातियों और अन्य पारंपरिक वनवासियों के वन अधिकारों को मान्यता देता है। जिन लोगों के सदियों से जमीनों पर आजीविका चली है। वे लोग भी अधिनियम के तहत इन जमीनों पर दावा कर सकते हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अधिनियम को लेकर 116 बैठकें और कई कार्यशाला आयोजित की गई है। जिसमें किसानों और बागवानों को अधिनियम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आठ जुलाई को रामपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में किसानों और बागवानों को अधिनियम के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से कार्यशाला में भाग लेने का आह्वान किया है।