फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायता उपकरण

अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 05:14 PM IST

रामपुर उपमंडल के अंतर्गत वीरवार को 21 दिव्यांगों और तीन वरिष्ठ नागरिकों को अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य वित्तायोग एवं स्थानीय विधायक नंद ने सहायक उपकरण वितरित किए। व्हील चेयर, तिपहिया साइकिल, फोल्डेबल वॉकर, सीपी चेयर, एल्बो बैसाखी, दृष्टि बाधित कीट, स्मार्ट फोन, सुगम्य केन और हीटिंग सहायता बीटीई प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और भारत सरकार की ओर से दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायता उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। रामपुर में 24 लाभार्थियों को यह निःशुल्क सहायता उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह और तहसील कल्याण अधिकारी कर्मवीर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें