किन्नौर जिले के शुदारंग पंचायत में गुरुवार को विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गांव के विकासात्मक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायत प्रधान शुदारंग दलीप कुमार ने की। इस बैठक में आगामी वर्ष से किए जाने वाले कार्यों और मनरेगा को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।