फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काजा में आयोजित चार दिवसीय आइस हॉकी कप प्रतियोगिता का समापन, अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 Jan 2025 04:41 PM IST

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित चार दिवसीय आइस हॉकी कप प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता शुक्रवार को कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त काजा शिखा ने की। इस मौके पर अभय डोगरा और रॉयल एनफील्ड के शिंजोय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त काजा शिखा ने उपस्थित लोगों एवं आइस हॉकी कप प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बड़े हर्ष का विषय है कि स्पीति के काजा में पिछले वर्ष से आइस हॉकी कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत तो होती रहती है लेकिन इससे भी बड़ी बात है इन खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना। उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने से बच्चों एवं खिलाड़ियों को न केवल खेलने के लिए एक उचित मैदान उपलब्ध होता है, बल्कि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए भी एक सुनहरा मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि आप में से ही खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेलो इंडिया और ओलंपिक में भाग लेकर अपने गांव, जिला व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त ने स्पीति कप प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आइस हॉकी कप एसोसिएशन एवं रॉयल एनफील्ड का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और आयोजक कमेटी को इसके सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इस चार दिवसीय आइस हॉकी कप प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में शम जोन विजेता जबकि सेन्टर ज़ोन उपविजेता रहा और लड़कियों के वर्ग में सेन्टर ज़ोन विजेता व तोद जोंन उपविजेता रहा। इसी प्रकार बॉयज़ के अंडर 18 आयु वर्ग में तोद जोंन विजेता जबकि सेन्टर ज़ोन उपविजेता रहा। कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिखा ने इस चार दिवसीय आइस हॉकी कप प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम सहित सभी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें