फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर उपमंडल में तकलेच के मांदली गांव में दो मंजिला मकान जला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत तकलेच के मांदली गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। देर रात 1:00 बजे अचानक आग लगने से मकान राख हो गया। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में आग को बुझाने का कार्य शुरू किया और साथ लगते घरों को बचा लिया। रामपुर थाना से प्राप्त सूचना के अनुसार आग मांदली गांव के रोशन लाल कायथ के पुराने घर में लगी। सूचना मिलने पर एएसआई पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें