फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: लूहरी परियोजना प्रभावितों की लंबित मांगों और जमीनों की बेदखली को लेकर गरजे किसान

Krishan Singh Updated Wed, 13 Aug 2025 04:09 PM IST

लूहरी परियोजना प्रभावितों की लंबित मांगों और किसानों की जमीन से हो रही बेदखली के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। हिमाचल किसान सभा और हिमाचल सेब उत्पादक संघ के बैनर तले एनएच पांच पर रोष रैली निकाली गई। उसके बाद किसानों ने एसडीएम रामपुर कार्यालय का घेराव किया। एसडीएम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में ठियोग विस के पूर्व विधायक एवं किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान-बागवानों के हितों की रक्षा करने में केंद्र और प्रदेश सरकार नाकाम रही है। क्षेत्र की प्रमुख जल विद्युत परियोजना निर्माता कंपनी प्रभावितों के हितों से खिलवाड़ कर रही हैं। प्रदर्शन को किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान, रंजीत ठाकुर, काकू कश्यप, कृष्णा राणा और लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राज पाल भंडारी ने भी संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई है। इस मौके पर रेखा, ममता, चंपा देवी, ऋषि, तुला राम, सुभाष, जोगिंद्र, अशोक, वीरेंद्र, गंगा राम, रीता, आशा, अंकुश, निहाल चंद, मिलाप, कैलाश, ब्रिकम, सीता देवी, राहुल, मीना राम, मोहर सिंह और जगत राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें