रामपुर उप मंडल के अंतर्गत 15/20 क्षेत्र की गानवीं खड्ड में बाढ़ आने से हालात बिगड़ने लगे हैं। 13 अगस्त को बाढ़ के साथ आया मलबा और पत्थर ने खड्ड के रास्ते में जगह बना दी है और खड्ड का पानी दोनों छोर में लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। खड्ड का पानी घरों और दुकानों में घुस रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार की अनदेखी के कारण ये स्थिति बनी हुई है। यदि 13 अगस्त के बाद मशीनों से खड्ड के रास्ते को बना कर पानी के बहाव को सही दिशा में मोड़ा होता तो ऐसी स्थिति न होती। खड्ड पार करने के लिए पैदल पुल नहीं होने से तीन पंचायतों के लोगों को करीब तीन किलोमीटर पहाड़ी से चढ़कर आवाजाही करनी पड़ रही है।