फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहायक निर्वाचन अधिकारी बोले, 30-द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कुल 133 मतदान केंद्र व 92 हजार 579 मतदाता

अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 May 2024 03:47 PM IST

30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के अन्य निर्वाचन क्षेत्र के साथ ही 1 जून, 2024 को मतदान होना है। द्रंग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र पर व अन्य जानकारी देते हुए एसडीएम पधर व सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि 30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कुल 133 मतदान केन्द्र हैं जिनमें लगभग 92 हजार 579 मतदाता हैं, जिसमें दो महिला मतदान केंद्र सिउन और सरी स्थापित किए गए हैं। चार मॉडल मतदान केंद्र स्वाड,कुन्नू, भीउली, सिउन स्थापित किए गए हैं इन मतदान केन्द्रो में विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी और एक यूथ मतदान केन्द्र सतनोग स्थापित किया गया है। सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएँ जैसे रैंप, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग शौचालय, बिजली व पीने के पानी कि सुविधा तथा फर्नीचर बारे सारे इंतजाम कर लिए गए हैं। मतदान केन्द्रों पर वेब कास्टिंग की सुविधा रहेगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि छोटे बच्चों के साथ वोट देने के लिए आने वाली माता को मतदान केंद्रों में विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि मताधिकार का प्रयोग करते समय उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी और हेल्प डेस्क विस्थापित किया जाएगा उन्होंने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से आवाहन किया कि वह चुनाव के दिन 1 जून 2024 को चावन में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मत अधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के त्यौहार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें