फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज भाजपा के थुनाग मंडल ने सरोआ में निकाली तिरंगा यात्रा

Krishan Singh Updated Mon, 11 Aug 2025 04:49 PM IST

भारतीय जनता पार्टी सिराज के थुनाग मंडल की ओर से आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और युवा हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों के साथ सड़कों पर उमड़ पड़े। इस तिरंगा यात्रा का आयोजन ग्राम केंद्र सरोआ में किया गया। भाजपा थुनाग मंडल के महामंत्री हेमप्रभ नें बताया कि इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सीडी कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन कमल राणा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा थुनाग मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार, उपाध्यक्ष लाल मन, महामंत्री पुरषोतम, पूर्व बीडीसी चैयरमेन इंद्र सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष लवंग ठाकुर, भाजपा थुनाग मंडल के ग्राम केंद्रो के बूथ अध्यक्ष, 15 महिला मंडल, 10 युवक मंडल और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान सरोआ की गलियां तिरंगे की शोभा से सज गईं। देशभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा का समापन सरोआ के सतकुड़ी नाग मंदिर में हुआ, जहां सभी के लिए खीर का भंडारा आयोजित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें