फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिकारी देवी में दो इंच से अधिक बर्फबारी, पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक

Krishan Singh Updated Fri, 10 Nov 2023 04:50 PM IST

मंडी जिले के शिकारी देवी में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से मंडी जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। शिकारी देवी में 2 इंच तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। थुनाग प्रशासन ने शिकारी देवी के लिए पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सीजन से पहले हुई बर्फबारी सेब बागवानों के लिए बरदान मानी जा रही है, वहीं, एकदम से बारिश और बर्फबारी होने से मटर उत्पादकों की चिंता बढ़ गई है। बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। किसान हेम सिंह, लीला प्रकाश, जीत कुमार, प्रेम सिंह, महेंद्र कुमार, देश राज, नेत्र सिंह, हुकम ठाकुर और मोहर सिंह ने बताया कि सेब पौधों के लिए बारिश-बर्फबारी फायदेमद है। लेकिन नकदी फसलों के लिए नुकसान देने वाली है। आगामी 15 नवंबर से शिकारी देवी के कपाट बंद होने जा रहे हैं। जिससे माता का मंदिर चार माह तक बंद रहेगा। वहीं, कमरुनाग मंदिर के कपाट भी ठंड और बर्फबारी के कारण बंद कर दिए जाते हैं। एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने शिकारी देवी में बर्फबारी होने की पुष्टि की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें