फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर अमृता गिल, बताए कांग्रेस के 5 न्याय

अंकेश डोगरा Updated Sun, 05 May 2024 01:16 PM IST

मंडी के गांधी भवन में कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर अमृता गिल जो भटिंडा से हैं ने कांग्रेस के 5 न्याय के बारे में जानकारी दी। अमृता ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पांच न्याय जनता को दिए जाएंगे। इनमें युवा, महिला श्रमिक, किसान और अन्य वर्गों को विभिन्न प्रकार की सुविधा प्रदान की जाएगी। जो कि भाजपा की राज में प्रभावित हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने मंडी क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों में अंतर भी बताया । वह भाजपा की प्रत्याशी कंगना पर जमकर बरसीं और कहा कि कंगना एक ऐसी प्रत्याशी है जिनको हिमाचल के किसी भी विषय का ज्ञान नहीं है। कहा कि कंगना को देश और प्रदेश का इतिहास पढ़ना चाहिए और यहां की बेसिक नॉलेज लेनी चाहिए। उन्होंने कंगना से पूछा कि वह बताएं की उन्होंने मंडी या हिमाचल प्रदेश के लिए ऐसा क्या किया कि भाजपा ने उनको तुरंत टिकट दे दिया गया। वहीं उन्होंने विक्रमादित्य सिंह जो कि कांग्रेस प्रत्याशी है के बारे में कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक ऐसे परिवार से हैं जो की दशकों से प्रदेश में राजनीति में है और प्रदेश के विकास में जिनका अहम योगदान रहा है ।विक्रमादित्य को राजनीति के हर क्षेत्र की जानकारी है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को तो भाजपा की प्राइमरी सदस्यता भी प्राप्त नहीं है ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ भी यह बहुत बड़ा अन्याय है कि उनको दर्दनाक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंगना को कुछ भी पता नहीं है और वह बिना सोचे समझे बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि विक्रमादित्य हिमाचल के हैं और हिमाचल में ही रहेंगे लेकिन कंगना की क्या गारंटी है कि वहां हिमाचल में रहेगी ना जाने कब वहां बॉलीवुड रवाना हो जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें