फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: टिहरा में रेन शेल्टर का कार्य 10 दिन में शुरू न करने पर प्रदर्शन की चेतावनी

अंकेश डोगरा Updated Mon, 01 Sep 2025 04:15 PM IST

धर्मपुर लोक निर्माण खंड के तहत आने वाले टिहरा कस्बे में रेन शेल्टर के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। बीते वर्ष विभाग द्वारा पुराना रेन शेल्टर गिरा दिया गया था, लेकिन दस महीने बीत जाने के बाद भी उसका पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे रोजाना यहां आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को टिहरा लोक निर्माण उपमंडल कार्यालय के सहायक अभियंता के माध्यम से विभाग को मांगपत्र सौंपा गया। इस पर पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह, व्यापार मंडल टिहरा के प्रधान मलकीत सिंह, पंचायत प्रधान अंजू रांगड़ा, वार्ड सदस्य सुरजीत सिंह, पूर्व प्रधान यशपाल पठानिया, टैक्सी यूनियन से जुड़े अनिल पठानिया, बलवंत सिंह, सुरेश कुमार, बंटी चौहान, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, किसान सभा के रूपचंद, मेहर सिंह, प्रताप सकलानी, प्रीथी सिंह सहित कई अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किए। स्थानीय लोगों ने विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि दस दिनों के भीतर रेन शेल्टर का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह और पूर्व प्रधान यशपाल पठानिया ने बताया कि टिहरा धाड़ता क्षेत्र का मुख्य कस्बा है और यहां संधोल, चोलगढ़, भदेहड़, गद्दीदार, कमलाह, तौरखोला, गरली, डरवाड़, सजाओ, धर्मपुर, अवाहदेवी, सकोह-सकोहटा सहित करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों के लोग रोजाना आते-जाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें