फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने दुर्गम गांव बागा, पंग्लयूर, बाड़ा पहुंचाई आपदा राहत

अंकेश डोगरा Updated Sun, 13 Jul 2025 01:46 PM IST

रविवार गोहर उपमंडल और सराज विधानसभा सभा की अंतिम जुड़ती दुर्गम सीमा पर सशस्त्र सीमा बल के राहत दल के सदस्यों में शामिल उप निरीक्षक पीतांबर लाल,उपनिरीक्षक नन्द लाल और हेड कांस्टेबल ताराचंद कई किलोमीटर पैदल चल कर आपदा ग्रस्त लोगों तक निस्वार्थ मदद पहुंचा रहे है। विदित हो कि,हिमाचल प्रदेश मंडी जिला के सराज,और नाचन विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 30/06/25 की वह काली भयावह रात जब इन क्षेत्रों में लगातार 16 बार बादल फटने की घटनाओं ने पूरे हिमालयी प्रदेश को हिला कर रख दिया था। इन दुर्गम पंचायतों का दौरा कर असल हकदारों की पहचान स्थानीय अभिकरण से करवा कर,दल द्वारा आज कानूनगो गोहर उपमंडल कृष्ण चंद की अगुआई में 12 परिवारों को मदद पहुंचाई।सराज के बाड़ा,सरोआ,थरजॉन पटवार वृत,एवम् नाचन विधानसभा क्षेत्र के बागा,पंग्लयूर गांव को मिलाकर इन इलाकों में 14 लोग फ्लस फ्लड में वह गए थे। जिसमें से सात लोगों की डेड बॉडी प्राप्त हो चुकी है,लेकिन अभी भी सात लोगों की डेड बॉडी की खोजबीन जारी है। प्रशासन के मुताबिक तीस घरों का नामों निशान मिट चुका है,जबकि 26 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है,47 गाय,55 बकरियां,64 भैंसे और दो घोड़े इस फ्लड में लापता है। गांव के 34 घराट(आटा पीसने की चक्कियां) इस आपदा में नष्ट हो चुकी है।इस मौके पर गणमान्यों में नरेश कुमार,राजेंद्र कुमार,कुलदीप शर्मा,संजय कुमार और गायत्री देवी सहित दर्जन लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें