फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पराशर का बागी नाला फिर उफान पर, सहमे घाटी के लोग

अंकेश डोगरा Updated Sun, 24 Aug 2025 07:02 PM IST

मंडी जिले के पराशर की पहाड़ियों से होकर बहने वाला बागी नाला एक फिर उफान पर है, जिससे यहां लोग सहम गए हैं। रविवार शाम के समय नाले में आए सैलाब ने लोगों को एक बार डरा दिया है। नाले में पत्थरों सहित सैकड़ों टन लकड़ी बहती हुई जा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बागी नाले के रौद्र रूप ने क्षेत्रवासियों को फिर से डरा दिया है। नाले में आए भारी सैलाब के चलते लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए हैं। बता दें कि 2024 की आपदा में भी यहां बागी नाले का रौद्र रूप देखने को मिला था। नाले के इस सैलाब में यहां से एक पुल भी बह गया था। बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के अन्य जिलों सहित मंडी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें