परशुराम जयंती पर मंडी के जोगेंद्रनगर में शाही अंदाज में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न धर्मों के लोगों, कारोबारियों व युवा पीढ़ी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर परशु राम जयंती को धूमधाम से मनाया। मंगलवार दोपहर सनातन धर्मसभा मंदिर में हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डालने के बाद निकली भव्य शोभायात्रा में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष हेम राज शास्त्री, युवा पदाधिकारी अमित शर्मा की अगुवाई में शोभायात्रा का आगाज सनातन धर्मसभा मंदिर से हुआ। पठानकोट चोक से होते हुए लक्ष्मी बाजार में पहुंची शोभायात्रा का स्वागत स्थानीय लोगों ने किया। यहां पर शोभायात्रा में शामिल लोगों को राज शर्मा के परिवार के सदस्यां ने अनेकों व्यंजन भी परोसे। मुख्य बाजार में पहुंची शोभायात्रा का स्वागत नीलम बावा ने कर लोगों को आईसक्रीम समेत अन्य खाद्य पदार्थ भी बांटे। पुलिस थाना चोक से होते हुए गुरूद्वारा परिसर तक पहुंची शोभायात्रा में सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर भगवान श्रीराम और परशु राम की महिमा का गुणगान करते हुए हाजरी भरी। सनातन धर्मसभा मंदिर के प्रांगण में वापिस शोभायात्रा पहुंचने पर प्रभु परशु राम की आरती लोगों ने उतारी। ब्राह्मण सभा के सचिव सुरेंद्र शर्मा, विजय, हरीश, रमन, अमित, अरूण, पवन, तिलक राज, ज्योति, पुष्प राज, सुरेश, राजेश, तरूण, नवीन शर्मा, समित, रवि, विक्रांत बख्शी, राजेश भारद्वाज, बात्शल और व्यापार मंडल जोगेंद्रनगर के महासचिव सतवीर और उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने भी इस शोभायात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।