फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने सराज पहुंचा अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल

अंकेश डोगरा Updated Sun, 20 Jul 2025 02:40 PM IST

बरसात के मौसम में भारी बारिश व भूस्खलन इत्यादि के कारण मंडी जिला के सराज में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए रविवार को अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल सराज पहुंचा। सात सदस्यीय केंद्रीय दल ने शुक्रवार को सराज क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। केंद्रीय दल के सदस्यों ने बगस्याड, थुनाग और जंजैहली समेत आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने केंद्रीय दल को सराज क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में अब तक किए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों के बारे में भी अवगत करवाया। स्थानीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय दल से क्षेत्र में हुए नुकसान पर चर्चा की। इस केंद्रीय दल में गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव (सीएस एवं पब्लिक, न्यायिक) जी. पार्थसारथी, वित्त मंत्रालय के अधीन व्यय विभाग के उप सचिव (एफसीडी) कंदर्प वी. पटेल, जल शक्ति मंत्रालय के तहत सीडब्लूसी शिमला के निदेशक वसीम अशरफ, ऊर्जा मंत्रालय के तहत सीईए के उप निदेशक करन सरीन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के मुख्य अभियंता ए.के. कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्रालय से अवर सचिव दीप शेखर सिंघल तथा कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के तहत गेहूं विकास निदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ. विक्रांत सिंह शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें