धर्मपुर खंड के स्याठी गांव के बेघर हुए परिवारों को घर बनाने के लिए सज्जाओ निवासी डॉक्टर बलवंत वर्मा ने अपनी भूमि दान करने की घोषणा की है। इस बारे उन्होंने दो दिन पहले पूर्व जिला पार्षद भूपसिंह के माध्य्म से प्रभवितों को सूचित किया था और आज सुबह किसान सभा के खंड अध्य्क्ष रणताज़ राणा लौंगनी पंचायत के पूर्व प्रधान देश राज पालसरा पूर्व जिला पार्षद भूपेन्द्र सिंह प्रभावित डुमनु राम इत्यादि ने उस भूमि का अवलोकन सजयोड़ी में जाकर किया। डॉक्टर बलवंत ने कहा कि यदि प्रभावित और प्रशाशन इस भूमि को लेना चाहते हैं तो वे इसे बिना किसी कीमत के देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मुश्किल घड़ी में वे उन बेघर हुए परिवारों की हरसंभव मदद करना चाहते हैं जो वे कर सकते हैं। उधर पूर्व जिला पार्षद भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉक्टर बलवंत वर्मा वर्तमान में सरकाघाट के बरछवाड़ में एक मेडिकल शॉप करते हैं और वहां पर इन्होंने घर भी बना लिया है और उनकी लहभग तीन बीघा जमीन सजयोड़ी गांव में है जिसे वे दान देना चाहते हैं जो अपने आप में बहुत ही सराहनीय कदम है जिसका वे और किसान सभा तथा प्रभावित परिवार कमेटी बहुत धन्यवाद करती है। भूपेन्द्र सिंह ने कहा वे जल्द ही प्रशासन और प्रभावतों से इस बारे चर्चा करेंगे और जल्द ही निर्णय लेंगे।