फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर ने मनाया 45वां स्थापना दिवस

अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Jun 2025 04:55 PM IST

दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर ने सोमवार को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। अलंकरण समारोह में जीवन चुनें, नशा नहीं थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन ओम मारवाह ने बतौर मुख्य अतिथि और स्कूल के जनरल सेक्रेटरी विजय जमवाल, स्कूल प्रबंधन समिति की वरिष्ठ सदस्य शिवानी सूद और अनीता नारंग ने विशेष अतिथि शिरकत की। दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल के मेघावी विद्यार्थी आयुष भारद्वाज हैड बॉय, ऋषिका शर्मा हैड गर्ल, शौर्य वाइस हैड ब्वॉय, धनिका वाइस हैड गर्ल, भानु प्रकाश अनुशासन हैड, सक्षम मरवाह वाइस अनुशासन हैड, दीक्षांत ठाकुर स्पोर्ट्स हैड और कार्तिक वाइस स्पोर्ट्स हैड चुने गए। स्कूल के चार हाउसों में टैगोर हाउस से तरुण और आरूषि, शिवाजी हाउस से वंश और शगुन, भगत हाउस से विश्वास और नवृति पुरी, सुभाष हाउस से सोहम व आंचल हाउस के कैप्टन व वाइस कैप्टन चुने गए। स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह और प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने भी बच्चों को संबोधित किया व दी गई जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का आह्वान किया। इससे पहले स्कूल परिसर में संपन्न हुए हवन में प्रधानाचार्य राजेश डोगरा, स्टाफ तथा बच्चों ने हवन में आहुतियां डाली। स्कूल के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने एक जागरूकता रैली निकालकर नशे के विरूद्ध भी अपनी आवाज बुलंद की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें