फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जगत सिंह नेगी बोले- राहत और पुनर्निर्माण के कामों में न बरतें कोई कोताही, तेजी से किया जाए पूरा

Krishan Singh Updated Sat, 26 Jul 2025 05:13 PM IST

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को धर्मपुर उपमंडल के स्याठी गांव का दौरा किया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इसके बाद धर्मपुर में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और पुनर्निर्माण के कामों में कोई कोताही न हो और इन्हें तेजी से पूरा किया जाए। कहा कि जिन लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उन्हें सात-सात लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। राजस्व मंत्री ने कहा कि आपदा से बर्बाद हुई खेती और बागवानी का राजस्व, कृषि और बागवानी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मूल्यांकन किया जाएगा। इसके आधार पर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बताया कि वर्ष 2023 के राहत पैकेज में मुआवजे की राशि को बढ़ाया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत राजस्व मंत्री ने अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर ने अवगत करवाया कि इस आपदा में क्षेत्र के 22 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। वहीं, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने राहत व पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अभी तक लगभग 3.85 लाख रुपये की सहायता राशि विभिन्न मदों में प्रभावितों को प्रदान की जा चुकी है। क्षेत्र में 26 पूर्णतः क्षतिग्रस्त पक्के घरों व 3 कच्चे घरों को हुए नुकसान की एवज में 2.50 लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 10 पक्के व 18 कच्चे घरों को 70 हजार की अग्रिम राहत प्रदान की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें