फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाॅ. विजय मेमोरियल स्कूल धर्मपुर में लगा निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर, 250 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ

Krishan Singh Updated Sun, 21 Jun 2026 04:22 PM IST

धर्मपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शनिवार को डाॅ विजय मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर में श्री हरिहर हार्टकेयर सेंटर के सौजन्य से एक विशाल निशुल्क हृदय रोग जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. जितेंद्र ठाकुर एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने 250 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया। डाॅ. जितेंद्र ठाकुर ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। स्थानीय लोगों विजय ठाकुर, ओम प्रकाश, शीला देवी, सीमा देवी, बबली देवी, विपिन कुमार, संजय पराशर, ने कहा कि इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और जांच की सुविधा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें