फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: आपदा प्रभावित क्षेत्र थुनाग पहुंचे डीसी अपूर्व देवगन, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा

Krishan Singh Updated Sat, 05 Jul 2025 04:06 PM IST

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन आपदा प्रभावित सराज क्षेत्र के थुनाग में पहुंच गए हैं। शनिवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा के साथ थुनाग के मिनी सचिवालय में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। विपरीत परिस्थितियों में वहां कार्य कर रहे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों, स्वयंसेवियों व स्थानीय लोगों का उत्साहवर्द्धन भी किया। बगस्याड से पैदल चलकर उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी थुनाग पहुंचे हैं। उन्होंने क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा भी लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें