फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बोर्ड के गठन की घोषणा करें सीएम सुक्खू

Krishan Singh Updated Thu, 14 Aug 2025 03:44 PM IST

हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी परिषद ने प्रदेश सरकार से कल यानी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बोर्ड के गठन की घोषणा करने की मांग उठाई है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए परिषद के सदस्यों ने इस मांग को मीडिया के माध्यम से सरकार के समक्ष रखा। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए परिषद के महासचिव डाॅ. अतुल ठाकुर ने कहा कि 2017 तक बोर्ड के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं के लिए बैठकें होती रहती थीं लेकिन उसके बाद से यह सिलसिला बंद पड़ा हुआ है। आज स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सीएम या अधिकारियों से मिलने के लिए धक्के खाने पड़ रही हैं। मौजूदा सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी इस बारे में वार्ता हुई लेकिन उन्होंने भी आश्वासनों के सिवाय और कुछ नहीं मिला। इसलिए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर इस बात की घोषणा की जाए और इस बोर्ड का गठन करके नियमित तौर पर बैठकें आयोजित की जाएं ताकि जो भी समस्याएं हैं उनका समाधान हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें