फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में बादल फटा: डीसी अपूर्व देवगन बोले- राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

Krishan Singh Updated Tue, 29 Jul 2025 12:28 PM IST

मंडी शहर में मंगलवार सुबह अचानक हुई भारी बारिश के कारण आए फ्लैश फ्लड से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के शवों को निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि जेल रोड, अस्पताल रोड, सैण मोहल्ला और आसपास के रिहायशी इलाकों में पानी और मलबे से भारी तबाही मची है। स्कोडी नाले के साथ लगते कई घरों में मलबा घुस गया है और कई मकान असुरक्षित हो गए हैं। जिला प्रशासन की टीमों की ओर से लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और असुरक्षित घरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकांश लोग अपने रिश्तेदारों के यहां शिफ्ट हो गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग द्वारा बंद पड़ी सड़कों को शीघ्र खोलने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और फिलहाल जिले के अन्य क्षेत्रों से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। प्रभावित लोगों के लिए विपाशा सदन में राहत शिविर की स्थापना की गई है, जहां जरूरतमंद लोग अस्थायी रूप से आश्रय ले सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें