फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: आश्रय शर्मा बोले- पंडित सुखराम बने होते सीएम तो प्रदेश कभी नहीं जूझता बेरोजगारी की समस्या से

Krishan Singh Updated Mon, 15 Sep 2025 04:01 PM IST

पूर्व में मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रहे और सदर से भाजपा के युवा नेता आश्रय शर्मा का कहना है कि अगर उनके स्वर्गीय दादा पंडित सुखराम इस प्रदेश के मुख्यमंत्री बने होते तो आज प्रदेश बेरोजगारी की समस्या से नहीं जूझता। यह बात उन्होंने पंडोह के स्योग में जारी मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। आश्रय शर्मा ने कहा कि पंडित सुखराम आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन रोजगार को लेकर उनकी जो सोच थी, उससे करोड़ों लोग आज भी रोजगार चला रहे हैं। पंडित सुखराम की ओर से लाई गई संचार क्रांति से आज टेलिकॉम कंपनियों के माध्यम से करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है। अगर वे सीएम बने होते तो बेरोजगार को लेकर ठोस कदम उठाते। उन्होंने कहा कि आज संचार क्रांति के कारण आपदा की स्थिति में लोग एक-दूसरे के साथ संपर्क साधकर उनका हाल जान पा रहे हैं। सदर में लगेंगे रोजगार मेले आश्रय शर्मा ने बताया कि वे जल्द ही मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेलों का आयोजन करने की योजना पर काम कर रहे हैं। कोटली, मंडी शहर और पंडोह जैसे इलाकों में बड़ी कंपनियों के माध्यम से रोजगार मेलों का आयोजन करके यहां के युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें