फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: मंडी में 15 मतगणना केंद्र, 265 टीमें, 1349 कर्मचारी और 241 टेबल

Krishan Singh Updated Sat, 30 May 2026 05:00 PM IST

लंबे इंतजार के बाद कल यानी 31 मई को नगर निगम मंडी, जिला परिषद और बीडीसी के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए मंडी जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला भर में 15 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं जिन पर 265 टीमों के माध्यम से 1349 कर्मचारी 241 टेबल पर अपनी सेवाएं देकर मतगणना की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9 बजे से मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम मंडी की मतगणना वल्लभ कॉलेज मंडी में होगी। 14 वार्डों की मतगणना के लिए 15 टीमों के माध्यम से 125 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। यहां 13 टेबल लगाए गए हैं। क्योंकि यह परिणाम ईवीएम के माध्यम से घोषित होगा, इसलिए इसमें अधिक समय नहीं लगेगा अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला परिषद और बीडीसी की मतगणना के लिए जिला भर में 14 केंद्र बनाए गए हैं। इसके के लिए 250 टीमों के माध्यम से 1224 कर्मचारियों की डयूटी और 228 टेबल लगाए गए हैं। सभी कर्मचारियों को मतणगना से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इन मतों की गणना का कार्य एक लंबी प्रक्रिया है, इसलिए इसके परिणाम आने में भी समय लगेगा। डीसी मंडी ने कहा कि कर्मचारियों ने चुनावों के दौरान अपनी बेहतरीन भूमिका का प्रदर्शन किया है। इसमें हर छोटे से कर्मचारी से लेकर बड़े स्तर के अधिकारी की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। अब मतगणना के माध्यम से इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें