आईटीआई शमशी में गुरुवार को छात्र वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। दो दिनों तक चलने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य खेलों में जिला भर के करीब 100 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिले की सभी आईटीआई के खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन कबड्डी में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। आईटीआई शमशी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाती है।