फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: शेरा नेगी बोले- 12 हजार लोगों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्ज दिलाने के लिए किए हस्ताक्षर

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया है। इसके चलते अब तक 12 हजार लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर इस अभियान को अपना समर्थन दिया है। गो सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने बताया कि हालांकि यह अभियान देशभर में 27 अप्रैल से तहसील स्तर पर चला है, जबकि 27 जुलाई से जिला स्तर पर अभियान शुरू हुआ है और राज्य स्तर पर 17 दिसंबर के बाद अभियान शुरू होगा। लेकिन दशहरा उत्सव के दौरान भी इसके लिए विशेष अभियान चलाया है, जिसमें अब तक 12 हजार हस्ताक्षर हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग अपने हस्ताक्षर कर इस अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान उनके साथ कमलेश कुमार, डीणे राम, विष्णु सहित अन्य गो सेवक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें