क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के पुराने भवन के छत की दीवार का हिस्सा गिर गया है। माना जा रहा है बारिश होने के बाद भवन का हिस्सा ढह गया है। हालांकि, इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ लेकिन भवन की दीवार के इस हिस्से का मलबा कुछ छत पर और कुछ भवन के किनारे गिरा है। जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर का कहना है कि इससे कोई खतरे वाली बात नहीं है। गिरा हुए हिस्से की मरम्मत करने के लिए जल्द ही लोक निर्माण विभाग को कहा जाएगा।