जिला मुख्यालय में मनाए जाने वाले 79वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ढालपुर में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और अन्य टुकड़ियों ने परेड की रिहर्सल शुरू कर दी है। समारोह को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। होमगार्ड के बैंड की धुन पर मंगलवार को जवानों और विद्यार्थियों ने कदमताल की। इसे देखने के लिए लोग भी उमड़े।