भारी बारिश से मनाली के पतलीकूहल तक जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। बाहंग में रेस्तरां ब्यास नदी में आई बाढ़ में बह गया। शेरे-ए-पंजाब रेस्तरां ब्यास में बह गया, अब सिर्फ इसका गेट बचा है। 14 मील में भी रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। 15 मील में एक शौचालय व कुछ खोखे ब्यास में बह गए।