राज्य स्तरीय पोरी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लाहौल की लोक गायिका रोजी शर्मा ने दर्शकों को झुमाया। उनके गाए गीत रेबका लेती पोरीऊ मेला, रुपा तेरी चाला, अमा जुले गीत पर पंडाल में मौजूद दर्शक खूब झूमे। इसके साथ ही अन्य नामी कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने के लिए पांच मिनट से भी कम मिला। इससे दर्शकों काफी नाराजगी दिखी। हालांकि मेला कमेटी ने महिला मंडलों को प्रस्तुति के लिए पूरा समय दिया। लेकिन नामी कलाकार टशी राक, बीरवल किन्नौरा और रमेश ठाकुर को बहुत कम समय मिल पाया। जिससे वह दर्शकों का भरपूर मनोरंजन नहीं कर पाये। इस सांस्कृतिक संध्या में महिला मंडल भा एवं ले बारिंग, फूड़ा, जुंडा, मूरिंग, अप्पर नालडा ने भी लाहौली संस्कृति पर शानदार प्रस्तुति दी।