फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीएचसी भवन थाटीबीड़ का उदघाटन नहीं होने से उग्र हुई जनता

Krishan Singh Updated Sat, 11 Jan 2025 03:51 PM IST

जिला कुल्लू की बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी लगातार ही जनता की मांगों व समस्याओं को उठा रहे हैं। बंजार विकास खंड के अंतर्गत थाटीबीड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का बीते एक वर्ष से उद्घाटन नहीं करने पर शनिवार को विधायक सुरेंद्र शौरी की ओर से नवनिर्मित पीएचसी भवन के समक्ष स्थानीय जनता के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। वहीं विधायक शौरी ने कहा कि थाटीबीड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन को बनकर एक वर्ष से भी अधिक का समय हो चुका है, लेकिन फिर भी सरकार इस भवन का उद्घाटन करने को तैयार नहीं है। स्थानीय जनता असुविधा झेलने को मजबूर है और वर्तमान सरकार नई योजनाएं तो दूर पुराने बने बनाए भवनों का भी उद्घाटन करने से भी कतरा रही है। बंजार बस अड्डा के साथ तैयार हो चुकी पार्किंग का भी यह सरकार उद्घाटन नहीं कर पा रही है। सरकार के स्थानीय नुमाइंदे इन उदघाटनों के लिए मुख्यमंत्री व मंत्रियों की राह देख रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें