पर्यटन नगरी के मुख्य तीर्थ स्थल वशिष्ट में सिमसा के देवता कार्तिक स्वामी और हलाण के नाग धूमल के आगमन से माहौल भक्तिमय हो गया। दोनों देवता वशिष्ट में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। वशिष्ट में पवित्र स्नान की रस्म पूरा करने केंबाद देवता अपने अपने देवालय को लौटे। देवताओं के दर्शन के लिए वशिष्ट में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने देवताओं का जगह जगह भव्य स्वागत किया। वशिष्ट तीर्थ स्थल में देवी देवताओं के पवित्र स्नान की सदियों पुरानी परम्परा है। सदियों से देवी देवता वशिष्ट में पवित्र स्नान को जाते है। इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए बुधवार को सिमसा गांव के देवता कार्तिक स्वामी और हलाण के देवता नाग धूमल ने पवित्र स्नान किया। नाग धूमल मंगलवार को अपने देवालय से वशिष्ट के लिए निकले थे। बुधवार सुबह देवता ने वशिष्ट मे पवित्र स्नान किया। स्नान की रस्म पूरी करने के बाद देवता नाग धूमल अपने देवालय के लिए लौटे। दोपहर को लगभग तीन बजे देवता मनाली के मालरोड़ से गुजरे तो पूरा परिवेश देवधुनो से गूँज उठा। नाकजते गाते हुए देवलु अपने देवालय के लिए रवाना हुए। देवलुओं ने बताया कि देवता के देवालय पहुंचने पर यज्ञ का आयोजन होगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उधर, सिमसा के अराध्य देव सेनापति कार्तिक स्वामी ने भी आज ही वशिष्ट में पवित्र स्नान किया। बुधवार को सुबह देवता सिमसा स्थित अपने मंदिर से वशिष्ट के लिए रवाना हुए। वशिष्ट में पवित्र स्नान की देव परम्प का निर्वहन करने के बाद देवता देवालय पहुंचे। देवता के पुजारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि ददवता समय समय पर स्नान के लिए वशिष्ट जाते है। इसी के तहत देवता वशिष्ट गए और पवित्र स्नान की रस्म पूरी की गई।