फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: कुंगश का 20 आषाढ़ मेला 4 से 6 जुलाई तक, तीन आराध्य देवताओं की मौजूदगी बनेगी मुख्य आकर्षण

Ankesh Dogra Updated Thu, 25 Jun 2026 02:52 PM IST

आनी उपमंडल की कुंगश पंचायत में आयोजित होने वाला पारंपरिक 20 आषाढ़ मेला इस वर्ष 4 से 6 जुलाई तक धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा, कमेटी विस्तार और धन संग्रह की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। मेला कमेटी ने बताया कि इस वर्ष मेले में क्षेत्र के तीन प्रमुख आराध्य देवता—श्री पनेऊई नाग कुंगशी महादेव, विनणी महादेव (लोमश ऋषि) और माहु नाग देवता विशेष रूप से शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति मेले की धार्मिक गरिमा और आकर्षण को बढ़ाएगी। कमेटी ने क्षेत्रवासियों से मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील भी की है। मेले के दौरान प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो भव्य सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इसके अलावा पंचायत स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता, महिला रस्साकशी प्रतियोगिता, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और महिला मंडलों के कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कलाकारों का चयन आगामी बैठक में किया जाएगा। मेला कमेटी के अनुसार, मेले के लिए प्लॉट आवंटन का कार्य 26 जून से शुरू होगा। इच्छुक व्यापारी कमेटी से संपर्क कर अपने स्टॉल के लिए स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें