नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आईआरसीए मौहल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को मोहल में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ विशेष जागरूकता एवं संवेदनशीलता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ग्रामीण महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों और पंचायत प्रतिनिधियों को नशे के दुष्प्रभाव, कानूनी प्रावधानों, उपचार और पुनर्वास सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों को से नो टू ड्रग्स की शपथ भी दिलाई जाएगी। आईआरसीए कुल्लू के परियोजना समन्वयक संदीप मिन्हास ने बताया कि 17 से 26 जून तक चल रहे अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से नशे के खिलाफ इस जन-अभियान में भाग लेने की अपील की।