फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: एआई के साथ नई शिक्षा नीति-2020 की तकनीक सीख रहे प्रशिक्षक

Ankesh Dogra Updated Sun, 29 Mar 2026 03:07 PM IST

एआई के साथ नई शिक्षा नीति-2020 की तकनीक सीख रहे प्रशिक्षक कुल्लू। प्रदेश के आईटीईएस व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए राज्य स्तरीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय कुल्लू में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 30 मार्च तक प्रशिक्षकों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा। वहीं, शनिवार को प्रशिक्षण का तीसरा और अंतिम चरण शुरू हुआ। कार्यक्रम समन्वयक एवं प्रधानाचार्य कैडर के डॉ. अमित मेहता ने बताया कि प्रशिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नई शिक्षा नीति-2020, नवाचार पूर्ण शिक्षण प्रथाओं, जॉब फेयर, प्लेसमेंट, इंटर्नशिप तथा एग्जिट सर्वे से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के महत्व, कौशल शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशिक्षकों की भूमिका, जिम्मेदारियों एवं जवाबदेही पर जानकारी दी जाएगी

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें