फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: अनुराग शर्मा बोले- हिमाचल के हितों की पैरवी राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र में करूंगा

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित अनुराग शर्मा ने कुल्लू के अटल सदन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वह केंद्र में राजनीति से उपर उठकर प्रदेश के हितों की पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि खासकर आरडीजी, मनरेगा जैसे मामले को उठाने का प्रयास करूंगा। इस दौरान उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने सदन में दिये गए अनुराग ठाकुर कर उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने साहसिक खेलों को लेकर युवाओं पर मामला दर्ज करने की बात की है और साथ में इसके लिए किसी तरह के नियम न होने की बात की है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को प्रदेश हित की बात करनी चाहिए लेकिन वह युवाओं का मनोबल तोड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने सलाह दी है कि प्रदेश हित के मुद्दों को केंद्र में उठाने का प्रयास करें और जहां मेरे साथ की जरूरत है तो मैं प्रदेश हित में राजनीति से ऊपर उठकर काम करने को तैयार हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें