फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: छह देवताओं की शोभायात्रा के साथ सिराज उत्सव का भव्य आगाज

अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Nov 2025 05:40 PM IST

आनी के ऐतिहासिक राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में रविवार को सिराज उत्सव का शुभारंभ बड़ी धूमधाम से हुआ। इस बार उत्सव में क्षेत्र के छह देवताओं—शमशरी महादेव, देवता पनेउई नाग, ओलवा के कुलक्षेत्र महादेव, जगेश्वर महादेव, कुंईर के व्यास ऋषि और शगागी नाग—की पावन उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। परंपरा और आस्था के इस अद्भुत संगम ने पूरे क्षेत्र में देवध्वनि और उल्लास का वातावरण बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कन्या विद्यालय आनी और मिशन स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय इस उत्सव में “मिस आउटर सिराज” और “वॉयस ऑफ आउटर सिराज” जैसी प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा प्रदेश और देशभर के करीब 200 नामी पहलवान कुश्ती दंगल में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। युवाओं के लिए फैशन शो, नृत्य, गायन व अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सिराज उत्सव लवी मेला प्रदेश की कला, संस्कृति और परंपराओं का अद्वितीय संगम है। इस वर्ष आयोजन में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रदेशभर से आने वाले प्रसिद्ध स्टार कलाकार भी मंच सजाएंगे। इस अवसर पर विधायक लोकेंद्र कुमार, पूर्व एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, शशि मल्होत्रा, किसान मोर्चा के दूनी चंद, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें